पूर्णिया, नवम्बर 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बाइक चोरी के प्रयास में एक युवक को सहायक खजांची थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मो शहाबुद्दीन मंसूरी के रूप में हुई है। वह सरसी थाना के पारसमणि गांव का है। सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि आरोपी नया टोला में बाइक चोरी की फिराक में था। जिसे ऐन वक्त पर पकड़ लिया गया। तलाशी के क्रम में उसके पास से मास्टर चाबी बरामद हुई है। पुलिस को उसका कुछ आपराधिक इतिहास हाथ लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...