उन्नाव, जून 7 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली के मेहंदीखेड़ा गांव निवासी सर्वेश कुमार ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर केस दर्ज कराया था कि उसकी बाइक शुक्रवार को देर शाम हसनगंज सई नदी पुल से चोरी हो गई है। पुलिस केस दर्ज कर खोज बीन कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को चोरी की बाइक सहित गढ़ी फतेहाबाद तिराहे से आलोक सिंह निवासी अमोईया व सराय मलकादीम गांव निवासी अनुज सिंह तथा बाल अपचारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बाइक भी बरामद की है। यहां कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ पांच गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...