देवघर, जनवरी 29 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीमावर्ती राज्य बिहार के सिवान जिला अंतर्गत मेहरपुर गांव निवासी धीरज कुमार राय के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार नगर के स्मार्ट बाजार के पास से कुछ दिन पूर्व एक मोटरसाइकिल चोरी क ली गई थी। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पीड़ित की शिकायत के बाद नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखा। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नगर थाना लाया गया, जहां उससे पूछता...