रांची, अप्रैल 27 -- रांची। अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी अंकित लोहरा उर्फ अंकित विश्वकर्मा की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी 11 मार्च 2026 से जेल में है। यह मामला खलारी थाना कांड संख्या 48/2025 से संबंधित है। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने बताया कि आरोपी पर बाइक चोरी में शामिल होने का आरोप है और केस डायरी में उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। बचाव पक्ष ने दलील दी कि उसके पास से कोई बरामदगी नहीं हुई है और एक सह-आरोपी को पहले ही जमानत मिल चुकी है। कोर्ट ने केस डायरी का अवलोकन करते हुए पाया कि आरोपी के खिलाफ कुल छह आपराधिक मामले लंबित हैं। यह भी पढ़ें- अमन साहू गैंग से जुड़े आरोपी बॉबी की तीसरी बार जमानत खारिज इन्हीं आधारों पर जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...