जहानाबाद, फरवरी 27 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय अरवल के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार पांडे की अदालत ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपित को एक साल कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पदाधिकारी मनीष कुमार विद्यार्थी ने बताया कि अरवल सिपाह निवासी अमित कुमार ने अरवल थाने में एफआईआर दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि शहर के चंदा कम्युनिकेशन के सामने से अज्ञात अभियुक्त द्वारा मोटर साईकिल की चोरी कर ली गई। न्यायालय ने सुनवाई पश्चात पुरानी अरवल निवासी अभियुक्त छोटू कुमार उर्फ सुजीत को दोषी पाया। सजा के बिंदु पर सुनवाई पश्चात अभियुक्त को एक साल की सजा सुनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...