बांदा, मार्च 23 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की 06 बाइकें व दो इंजन बरामद किए हैं। तीनों आरोपी जनपद फतेहपुर के निवासी हैं। आरोपी बाइकों के नंबर प्लेट बदलकर व चेसिस नंबर खुरच कर बेच देते थे अलग अलग पार्टस बेच देते थे। एएसपी शिवराज ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी के मुकदमें दर्ज कर खुलासे के लिए टीमों का गठन कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । रविवार की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर दीप ढाबा के आगे अतर्रा रोड के पास से तीनों आरोपियों जनपद फतेहपुर के थाना औंग के रामपुर निवासी प्रशांत उर्फ चंदू उर्फ राणा पुत्र जगतपाल, रोहित उर्फ बउवा पुत्र छिद्दू व थाना कल्याणपुर के चौडगरा निवास...