लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ, संवाददाता। एयरपोर्ट पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए तीन दिन तक टहलता रहा। पीजीआई थाने से स्थानीय चौकी पर उसको नौ बार इधर उधर दौड़ाया गया, लेकिन फिर भी पीजीआई पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। जब पीड़ित ने रिपोर्ट न लिखे जाने का वीडियो वॉयरल किया तो पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज किया।प्रधानमंत्री आवास योजना निवासी अमित कुमार यादव एयरपोर्ट पर पीएसए सुरक्षा कर्मी हैं। अमित के मुताबिक गुरुवार सुबह 11 बजे एक रिश्तेदार उनकी बाइक लेकर पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर गए थे। वहां भर्ती उनकी मामी को देखने के लिए वह बाइक बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो वहां से बाइक गायब थी। अमित का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने लगातार पीजीआई पुलिस से मदद मांगी, रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गुहार लगाते...