गोपालगंज, अक्टूबर 11 -- विजयीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में एक युवक की विगत 8 अक्टूबर की बाइक चोरी हो गई। मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पीड़ित शिवकुमार भगत ने बताया कि माड़र घाट स्थित सब्जी बाजार में बाइक लगा कर सब्जी खरीदने गए थे। इस दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई। खोजबीन और पड़ताल के बाद उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। महिला से मारपीट, मंगलसूत्र छीना विजयीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोरयां गांव में शुक्रवार को एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की गई और उसके गले से मंगलसूत्र छीन लिया गया। घटना में महिला के दो बेटे भी घायल हुए, जिसमें एक की अंगुली कट गई। घायल महिला योगमाया देवी ने अपने गांव के सोहन राम, नीरज राम, कमलेश राय, रमेश राम, उमरावती देवी,...