लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर समेत सीएचसी से भी कई बाइकें चोरी हो चुकी हैं, जिनके खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सीएचसी गेट के बाहर हुई पुलिस कार्रवाई ने स्वास्थ्य सेवाओं और कानून व्यवस्था के बीच चल रही खींचतान को उजागर कर दिया है।बताया जाता है कि गोला पुलिस ने कई निजी नर्सिंग होम से जुड़े कर्मचारियों को सीएचसी गेट से बाइक चोरी के शक में हिरासत में लिया। चौकी पर पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया लेकिन दोबारा सीएचसी गेट के आसपास न दिखने की चेतावनी दी गई। इस कार्रवाई के बाद निजी अस्पतालों से जुड़े कर्मचारियों और प्रबंधकों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि कुछ अस्पताल प्रबंधकों के इशारों पर पुलिस चुनिंदा कर्मचारियों को उठा रही है जिससे प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएच...