जौनपुर, मई 12 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर बाजार में बुआ के घर शादी समारोह में आए युवक की बाइक चोरी हो गई। थाने में जिगर पाल निवासी ग्राम चांदीतारा थाना मुगलसराय जिला चंदौली ने रविवार को लिखित तहरीर देकर बताया कि वह बुआ के घर रतनूपुर बाजार थाना चंदवक शादी समारोह में सम्मिलित होने आया था। शाम को बाइक चोरी हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- कोर्ट पहुंचे दुकानदार की स्प्लेंडर बाइक गायब, नगर थाना में शिकायत दर्ज, सुबह पेड़ के नीचे खड़ी कर गए थे वाहन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...