कौशाम्बी, फरवरी 23 -- चरवा खुर्द निवासी राजू लाल पुत्र मुन्नूलाल ने बताया कि 21 फरवरी को कोखराज इलाके के ककोढ़ा गांव के समीप से चोरों ने उसकी बाइक पार कर दी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दिया था। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के अरज अनकट गांव निवासी शिवम पुत्र रामसजीवन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी के पास से चुराई गई बाइक भी बरामद कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...