गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने 23 फरवरी को सेक्टर-67 से बाइक चोरी होने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इस आरोपी पर लूट, डकैती, शस्त्र अधिनियम, कैदी अधिनियम, भगौड़ा, अपहरण के 32 अपराध पहले से हरियाणा और राजस्थान में दर्ज हैं। पांच मुकदमों में अदालत ने यह भगौड़ा घोषित किया हुआ है। गत 24 फरवरी को थाना सेक्टर-65 पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी को सोहना-तावडू रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी ने तेज गति से बाइक को भगाया, जो असंतुलित होकर गिर गया। आरोपी को सिविल अस्पताल, सेक्टर-10 में दाखिल करवाया है। आरोपी की पहचान नूंह के गांव लुहिंगा निवासी 49 वर्षीय शाहबुद्दीन उर्फ साबू के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गुरुग्राम में बाइक चोरी की एक और वारदात को कबूल किया ...