जहानाबाद, मार्च 26 -- करपी, निज संवाददाता। करपी थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्वेदन कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करपी के लालबाग मोहल्ला निवासी धीरेंद्र कुमार वर्मा की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल एक मार्च को शाम करीब 4:00 बजे उनके घर के सामने से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित द्वारा करपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान एवं गुप्तचर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान प्राप्त सुराग के आधार पर झिकटिया गांव में छापेमारी की गई, जहां से बिट्टू कुमार नामक युवक को गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.