रुडकी, मई 17 -- बाइक चोरी कर भाग रहे एक युवक को आसपास के लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया और उसक जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला माहीग्रान में शनिवार को एक युवक बाइक चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था। इस बीच बाइक मालिक मुराद अली और अन्य लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। साथ ही उसकी जमकर धुनाई कर दी और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक चोर को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि हेमंत शर्मा निवासी गांव सिसौना, भगवानपुर को गिरफ्तार किया है। साथ ही केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि युवक आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...