रुडकी, फरवरी 23 -- मंगलौर। क्षेत्र के ईदगाह रोड से अज्ञात चोरों ने एक युवक की बाइक चोरी कर ली। नगला चीना निवासी सागर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीते 12 फरवरी को गदरजुड्डा से मंगलौर कस्बे की ओर आ रहा था। दोपहर के समय जब वह ईदगाह रोड के पास रुका, तभी वहां मौजूद तीन-चार अज्ञात आरोपियों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...