हाजीपुर, जून 1 -- नगर थाना क्षेत्र के कचहरी मैदान से सोमवार की दोपहर बाद बाइक चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने दो चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने जमकर धुनाई की। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों की भीड़ से दोनों चोर को चुराकर नगर थाने पर लाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने चोर के पास से मास्टर चाबी बरामद किया है। गिरफ्तार कर मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी थाना गाऊसी गांव निवासी जय नंदन राय के पुत्र विपिन कुमार एवं गौरौल थाना क्षेत्र गौरौल बाजार निवासी अनुपम कुमार के पुत्र सागर कुमार उर्फ ललिया बताया गया है। यह भी पढ़ें- बाइक चोरी करते दो चोर लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा पुलिस दोनों चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वैशाली जिला न...