बाइक चोरी करते दो चोर धराया
कटिहार, मई 3 -- मनसाही, एक संवाददाता मनसाही थाना क्षेत्र के कौवाबाड़ी गांव में दो चोरों को ग्रामीणों ने बाइक चोरी करते हुए पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि कटिहार के शरीफगंज निवासी मिथुन कुमार निजी कार्य से कौवाबाड़ी गांव आए हुए थे। बाइक सड़क के किनारे लगाकर अपने काम से गए। वापस लौटने पर बाइक गायब पाया। शोर मचाया। इसी दौरान दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में गांव में देखा गया ग्रामीणों ने दोनों युवकों पकड़ पूछताछ की। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर बाइक बरामद किया गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- देसी कट्टा व गोली के साथ बाइक सवार दो युवक धराए पुलिस ने गिरफ्तार चोर मनसाही थाना क्षेत्र के छोटी बथना निवासी मो छोटू और मो जफर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.