कटिहार, फरवरी 3 -- बरारी। संवाद सूत्र । बरारी थाना क्षेत्र के कालीकापुर हाट से सोमवार की संध्या करीब 6 बजे चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली। घटना के बाद बाइक ऑनर ने बरारी थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बिक्की यादव ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब 6 बजे बाइक से कालीकापुर हाट पहुंचे थे। उन्होंने फल दुकान के पास मो.आशिफ के घर के समीप अपनी बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने हाट चले गए। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब है। बरारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...