कानपुर, जनवरी 31 -- चकेरी। पुलिस ने बाइक चुराने वाले गैंग के सरगना समेत चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। गैंग में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी के चार वाहन समेत कुछ वाहनों के स्क्रैप बरामद किए हैं। गैंग का सरगना एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि चकेरी थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले दो बाइक चोरी हुई थीं। इसके बाद पुलिस कैमरों के माध्यम से चोरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने चकेरी गांव के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम फतेहपुर के जहानाबाद के ग्राम रोटी निवासी सत्यम सैनी और जहानाबाद के बसफरा निवासी सचिन यादव बताया। दो आरोपी नाबालिग हैं। डीसीपी पूर्वी के मुताबिक सचिन ने बताया कि वह बीएससी फाइनल का छात्र है। खर्च अधिक होने के चलते वह बाइक चोरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.