शामली, जनवरी 31 -- कैराना। गांव पावटीकलां निवासी आरिफ ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जनवरी की रात करीब एक बजे वह अपने पिता फरयाद तथा बशारत के साथ रामडा बाईपास पर गन्नों की गाड़ी के पास पड़ा था। इस दौरान गुलशन नगर निवासी समीर और एक अन्य अज्ञात तेज गति से बाइक चलाते हुए आ रहे थे। आरोपियों में लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसके पिता फरयाद और बसारत को टक्कर मार दी, जिसे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।। घायलों को सरकारी अस्पताल से शामली रेफर कर दिया था। मारपीट में तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कैराना। मोहल्ला अफगानान निवासी आफताब ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जनवरी की शाम करीब चार बजे वह पानीपत रोड पर स्थित अपने प्लॉट से अपने घर वापस आ रहा था। तालाब बंगले के पास महबूब और मोनू निवासी मोहल्ला पीरजादगान गुल्ली डंडा खेल रहे थे। आरोपियों...