हरदोई, दिसम्बर 3 -- टड़ियावां। बिलग्राम थाने के गांव कबिरन पुरवा के जीतू वर्मा ने बताया कि उसकी बेटी यहां सिकंदरपुर के सर्वोदय आश्रम में पढ़ती है। पत्नी मेनका को साथ लेकर वह बेटी से मिलकर बाइक पर सवार होकर थाने के गांव गुरुसंडा अपनी ससुराल जा रहा था। उसी बीच मामपुर तिराहे के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने नशे में उसके टक्कर मार दी। हादसे में उसकी पत्नी मेनका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जीतू की तहरीर पर बाइक सवार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...