इटावा औरैया, मई 30 -- भरथना। बाइक की टक्कर से घायल हुए वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के पुत्र ने बाइक चालक के खिलाफ थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगला पतु गांव निवासी गोविन्द ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मई की दोपहर ऊसराहार मार्ग पर नगला धनी की पुलिया के पास बिना नंबर की बाइक चला रही खुशबू ने तेज गति और लापरवाही से उनके बहनोई की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे उनके पिता सुंदर लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...