काशीपुर, दिसम्बर 13 -- काशीपुर। पीरूमदारा के बद्री विहार निवासी अरविंद सिंह रावत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बीते 20 नवंबर को उसके पिता विक्रम सिंह रावत, मां सरिता देवी व ग्राम प्रतापपुर निवासी जगत सिंह कार में सवार होकर कुंडेश्वरी में विवाह समारोह में गए थे। जब वह विवाह समारोह से रात्रि में घर वापस आ रहे थे, तो लगभग 9.10 बजे कुंडेश्वरी-भीमनगर रोड पर चौराहे से पहले उसके पिता कार रोककर सड़क किनारे लघुशंका करने उतरे। जगत सिंह भी उनके साथ कार से उतर गए। इसी समय भीमनगर की ओर से आ रही बाइक सवार चालक दीपक, उसके पिता व जगत सिंह को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पिता की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.