फिरोजाबाद, मई 20 -- अपर पुलिस अधीक्षक राजेश घुनावत ने बुधवार को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन एवं साइबर अपराध के प्रति जागरुकता के संबंध में बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल प्रदान नहीं किया जाए। इसके अतिरिक्त स्थानीय पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।साइबर जागरूकता के लिए ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के संबंध में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- विद्यार्थी इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें: थाना प्रभारी वित्तीय साइबर अपराध होने पर तत...