लखनऊ, मई 29 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। बंथरा इलाके में लखनऊ अस्पताल के पास बुधवार देर रात पेट्रोल खत्म होने पर बाइक घसीट रहे आलोक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में आलोक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। आलोक सिकंदरपुर गांव के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक आलोक के घरवालों की तहरीर पर कार चालक बॉबी गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि घटना के समय बाबी नशे में थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...