प्रयागराज, मई 12 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल बचाने की अपील व बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रगतिशील समाज पार्टी ने मंगलवार को सुभाष चौराहे से बाइक घसीटो यात्रा निकाली। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों को बिना स्टार्ट किए पैदल घसीटकर आगे ले गए और सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. सुनील कुशवाहा ने कहा कि जब चुनाव चल रहे थे तब सरकार को देश में किसी संकट की चिंता नहीं हुई। लेकिन चुनाव खत्म होते ही अब जनता से पेट्रोल बचाने की अपील की जा रही है। उन्होंने सरकार पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- मोदी की अपील पर अमल, साइकिल से नगर निगम पहुंचे सात पार्षद इस दौरान सचिव समर बहादुर शर्मा, युवा मोर्चा के निष्ठा देव, इं. योगेश कुशवाहा, नवीन विद्यार्थी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें-...