सुपौल, मार्च 15 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि भीमपुर थाना क्षेत्र के भीमपुर चौक स्थित शुक्रवार शाम एनएच 27 के किनारे एक बाइक गैराज में हुई अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस बाबत पीड़ित दुकानदार जीवछपुर निवासी ललन कुमार मेहता ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर वह घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ही दुकान में अगलगी की घटना की सूचना आई। मौके पर पहुंचकर देखा तो आग पूरी तरह फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना मिलने पर भीमपुर थाने से पहुंची दमकल ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस बीच दुकान के अंदर रखे मोटरसाइकिल पार्ट्स, मोबिल, टायर और फर्नीचर जलकर राख हो चुके थे। उन्होंने कहा कि अगलगी में करीब सात लाख के सामान का नुकसान हुआ है। इस बाबत उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.