बाइक गिरने पर मामूली विवाद में मारपीट
रुद्रपुर, मई 8 -- रुद्रपुर। दो युवकों के विवाद के दौरान एक युवक की बुलेट बाइक गिर गई। इसे पर बाइक से दूर हटने को कहने पर युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में ट्रांजिट कैंप निवासी विकास ने कहा है कि छह मई की रात वह ट्रांजिट कैंप सिडकुल ढाल पर बुलेट बाइक खड़ी कर अपने दोस्त मुकेश के साथ बात कर रहा था। इसी बीच दो युवक आपस में लड़ते हुए आए और इस दौरान उसकी बाइक गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर उसने युवकों से बाइक से दूर हटने को कहा। इससे गुस्साए दोनों युवकों ने उससे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल मोहन पांडे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.