बाइक गड्ढे से उछलकर पलटी, युवक की मौत
झांसी, अक्टूबर 2 -- झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर फतेहपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक गड्ढो की वजह से उछलकर पलट गई। हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना एरच के गांव करगुवां निवासी 24 वर्षीय रविंद्र गुरुवार की देर रात अपनी रिश्तेदारी में कस्बा पूंछ जा रहा था। जैसे ही वह फतेहपुर रोड पर पहुंचा, तभी हाइवे पर अंधेरा होने की वजह से गहरा गड्ढा नहीं दिखा। वहीं तेज रफ्तार गड्ढो में जाकर ऊपर उछली और पलट गई। जिससे रविंद्र काबू नहीं रख सका। वह भी ऊपर उछला और सिर के बल गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। वहीं शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.