फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लोहिया अस्पताल में सोमवार की सुबह बाइक खड़ी करने को लेकर एक युवक गार्ड से भिड़ गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गयी। इससे अस्पताल में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। गार्ड ने सीएमएस को जानकारी दी। इस पर पुलिस युवक को ले गयी और शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर दी। आवास विकास निवासी वैभव अपनी मां की आंख दिखाने के लिए सुबह 11 बजे के करीब लोहिया अस्पताल पहुंचे। इस बीच उन्होने अपनी बाइक को अस्पताल के परिसर में खड़ा कर दिया। डयूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मी ने वैभव से बाइक को दूसरी ओर खड़ा करने के लिए कहा। इसी पर युवक की गार्ड से नोकझोंक होने लगी। इस बीच दूसरा सुरक्षा कर्मी आ गया और युवक को ओपीडी में ले गया। यहां बातचीत बढ़ी तो ऐसे में धक्का मुक्की शुरू हो गयी। इसमें मारपीट होने लगी। इससे अफरा तफरी ...