इटावा औरैया, मई 2 -- महेवा। बकेवर क्षेत्र में जनपद की सीमा पर ग्राम भवानीपुर के पास एक युवक बाइक समेत खड्ड में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम मड़ैया दिलीप नगर निवासी मोहित कुमार पुत्र रविशंकर निषाद किसी कार्य से बाबरपुर जा रहा था। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह खड्ड में जा गिरा, जिससे वह बेहोश हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक व साइकिल की टक्कर में वृद्ध सहित दो घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...