बाइक खड़ी करने को लेकर मारपीट
पीलीभीत, मई 15 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी नरसिंह कटियार ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका पुत्र अभिनव कटिहार 6 मई को शाम सात बजे ट्यूशन पढ़ने आर्य समाज मंदिर के पास गया हुआ था। उसने अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। तभी पराग पान वाले ने बाइक खड़ी करने को लेकर उसके साथ गाली गलौच की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने अपने साथी दीपू और तीन चार व्यक्तियों के साथ उसके पुत्र के साथ काफी मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। जानकारी होने पर जब वह वहां पहुंचा तो आरोपियों उसके साथ भी गाली गलौच करते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- बाइक खड़ी करने को लेकर मारपीट यह भी पढ़ें- मामूली कहासुनी पर युवक को पीट किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.