बदायूं, फरवरी 26 -- इस्लामनगर, संवाददाता। कस्बे के मेन चौराहा स्थित पुलिस बूथ के पास बाइक खड़ी करने को लेकर दो युवकों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। बीच सड़क हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला थाना व कस्बा इस्लामनगर के मेन चौराहा का है। यहां स्थित पुलिस बूथ के पास बीच सड़क पर खड़ी बाइक को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई। वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे को लात मारता नजर आ रहा है, जबकि जमीन पर गिरा युवक पास में रखा प्लास्टिक का स्टूल उठाकर पलटवार करता दिखाई दे रहा है। सड़क पर मारपीट होते ही राहगीरों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बीच सड़क मारपीट के चलते कुछ देर के लिए या...