बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
गौरीगंज, जून 6 -- दोनों पक्षों की तहरीर पर 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज मुसाफिरखाना। संवाददाता
विवाद की शुरुआत कोतवाली क्षेत्र के पूरे बस्ती मजरे भनौली गांव में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कुल 14 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले पक्ष का आरोप पहले पक्ष के मो. जुबैर ने आरोप लगाया कि 4 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे गली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस मारपीट में उसे तथा उसके परिवार की नगमा बानो, सफीना और रेशमा को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के सोहराब खां ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि गली में बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.