नोएडा, मार्च 7 -- फरोजाबाद और बुलंदशहर के ध्यानार्थ - फेज-दो थाना क्षेत्र के नयागांव में मारपीट हुई- दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गयानोएडा, संवाददाता। फेज-दो थाना क्षेत्र के नयागांव में दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जिला फिरोजाबाद के अनंदपुर गांव निवासी कामता प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में नया गांव की गली नंबर तीन में किराए पर रहते हैं। एक मार्च की शाम करीब 5.30 बजे वह बाइक से नया गांव के बाजार में आए थे। उन्होंने बाइक आस्कीन की दुकान के सामने खड़ी की। आस्कीन ने बाइक हटाने को कहा। न हटाने पर आस्कीन, तोसिफ, लुकमान और रिहान ने गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उन्हें बचाने आए भाई सुंदर और साले मनीष कुमार क...