कौशाम्बी, मार्च 3 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के धारूपुर गांव में पाइप में बाइक खड़ी करने का विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। नरसिंहपुर कछुआ मजरा धारूपुर के उड़रीयापुर निवासी छोटेलाल पुत्र लल्लू ने सैनी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने ट्यूबवेल के पाइप से पानी बहा रहे थे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति अपनी बाइक लाकर पाइप में खड़ी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर छोटेलाल के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...