गाजीपुर, अप्रैल 8 -- मरदह। बिरनो थाना की पुलिस ने विवेक राज रतन निवासी बरही थाना मरदह के प्रार्थना पत्र पर सर्वजीत कुमार, रंजीत कुमार बौद्ध निवासी इंदौर थाना कासिमाबाद के विरुद्ध केस दर्ज किया है। विवेक ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि विपक्षी अपनी मां की तबियत खराब होने की बात कहकर उसकी बाइक मांग कर ले गए। बिरनो थाना के भड़सर नहर के पास बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाल में बाइक वापस करने आये। क्षतिग्रस्त बाइक के बारे में पूछने पर गालियां देते हुए मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...