संभल, मार्च 3 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के मोहल्ला हल्लू सराय में सोमवार शाम बाइक सवार ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक गिर गई और बाइक पर बैठी महिला बाल-बाल बच गई, लेकिन आरोपी ने महिला के बेटे को थप्पड़ मार दिया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आरोपी बाइक सवार को भगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बहजोई निवासी सपना गोयल भाई के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रही थी। हल्लू सराय में दूसरी बाइक पर सवार दूसरे समुदाय के युवक ने बहजोई निवासी युवक की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक गिर गई, इसी बीच आरोपी बाइक सवार ने महिला के बेटे को थप्पड़ मार दिया। मौके पर आरोपी बाइक सवार के पक्ष में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी बाइक सवार को पहले ही भगा दिया। बाद में म...