संभल, मई 28 -- थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित डॉक्टर के क्लीनिक में जा घुसी। बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक समेत कई लोग चोटिल हो गए। गनीमत रही कि उस समय क्लीनिक बंद था, वरना हादसा और भयावह हो सकता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सामने आई तेज रफ्तार बाइक को बचाने के प्रयास में बस की स्टेरिंग में खराबी आ गई थी। शहर के मोहल्ला रायसत्ती निवासी अयान जोया-संभल मार्ग पर निजी बस चलाता है। बुधवार को वह जोया की तरफ से सवारियां लेकर आ रहा था। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक में पीछे से घुसी रोडवेज बस, 13 यात्री हुए घायल जैसे ही वह असमोली के गांव मदाला पर पहुंचा, तभी बस के सामने अचानक तेज रफ्तार बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक बस को मोड़ दिया, जिससे स्...