बिजनौर, मई 5 -- चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बाइक को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना मंडावर क्षेत्र के सिमला खुर्द गांव निवासी अनूज पुत्र भगवत अपने साथी मनजीत के साथ थाना क्षेत्र के दयालवाला से ट्रैक्टर ठीक कराकर अपने घर सिमला खुर्द जा रहे थे। बालावाली-मंडावर मार्ग पर मोहद्दीनपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक अनूज की मौके पर ही मौत हो गई। साथ बैठे मनजीत को गंभीर चोटें आयीं। सूचना मिलते ही थाना मंडावर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.