मोतिहारी, मार्च 26 -- चकिया। चकिया एनएच-27 पर हरपुर रेलवे गुमटी के समीप शेखपुरा से मोतिहारी की ओर जा रहे एक हाइवा गाड़ी विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिसमें चालक जख्मी हो गया। घायल हाइवा चालक की पहचान रामविलास यादव के रुप में हुई है जो नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड के ओतरा गांव का निवासी है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। एनएचएआई की एम्बुलेंस से चालक को अस्पताल लाया गया। नाजुक स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार कर घायल को तुरंत मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...