महाराजगंज, अप्रैल 27 -- कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कोल्हुई क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो कारें आपस में टकरा गईं। सोनौली की तरफ जा रही एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलरिहा कला गांव के पास अचानक सामने आई बाइक को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार भी समय रहते ब्रेक नहीं लगा सकी और आगे वाली कार में जा भिड़ी। संयोग अच्छा रहा कि एयरबैग खुलने से दोनों कार चालकों को मामूली चोट ही आई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- फोरलेन पर हादसा टला, कोल्डड्रिंक लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.