बाइक को बचाने में गड्ढे में गिरी अर्टिगा, नहर पुल पर टला बड़ा हादसा
औरैया, जून 5 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पटना नहर पुल के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार कई लोग घायल हो गए, जबकि एक छह वर्षीय बच्ची के पैर में फ्रैक्चर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य कराकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार संख्या यूपी 75 एके 9731 औरैया से शहार होते हुए तिर्वा (कन्नौज) जा रही थी। पटना नहर पुल के निकट सामने चल रही मोटरसाइकिल संख्या यूपी 79 क्यू 3164 को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे कार सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार में चालक इबकार उर्फ सानू पुत्र अवसार निवासी खानपुर चौराहा, औरैया समेत सुनीता, गीता देवी, पार्वती देवी, केसर देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.