देवरिया, मार्च 12 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया के सलेमपुर उपनगर में गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दो दुकानों में घुस गई। घटना में बाइक सवार व वाहन चालक बाल-बाल बच गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।जानकारी के अनुसार टीचर कॉलोनी वार्ड की ओर से एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से सोहनाग मोड़ की तरफ जा रहा था। वाहन जैसे ही केनरा बैंक के समीप पहुंचा, तभी अचानक सामने एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित समोसा-पकौड़ी की दुकान तथा एक मोबाइल की दुकान में घुस गई।सुबह का समय होने के कारण दुकानों पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को दुकान से बाहर निकलवाया और याताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.