रुद्रपुर, फरवरी 28 -- सितारगंज। बाइक को टक्कर मारने में बस चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया था। ग्राम रघुलिया, खटीमा निवासी नरेंद्र कौर ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 24 फरवरी को उसके पति चरण सिंह हल्द्वानी से घर लौट रहे थे। ग्राम कल्याणपुर के पास एक स्कूल बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उप जिला अस्पताल, सितारगंज में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया था। नरेंद्र कौर ने बताया कि उनके चेहरे, सिर और आंख में गंभीर चोटें आई है। बरेली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद के अनुसार, पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...