बाइक को टक्कर मारकर पोल में घुसी कार, छात्र की हालत गंभीर
कानपुर, जून 25 -- कानपुर, संवाददाता। कर्नलगंज में तेज रफ्तार कार बाइक में टक्कर मारने के बाद नगर निगम के विज्ञापन के पोल से जा टकराई। वहीं बाइक डिवाइडर से चढ़कर पलट गई। हादसे में बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को हैलट भेजा और कार को चालक समेत थाने ले गई। जवाहर नगर निवासी शिव प्रकाश सैनी नगर निगम में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। परिवार में पत्नी लक्ष्मी और 18 वर्षीय एकलौता बेटा सनी है। सनी के मामा मनीष ने बताया कि भांजा ग्रेजुएशन कर रहा है। गुरुवार सुबह भांजा पढ़ाई के लिए बाइक से गया था। रास्ते में बीएनएसडी इंटर कॉलेज के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। ऐसे में बाइक डिवाइडर पर चढ़कर पल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.