सुल्तानपुर, मार्च 31 -- हलियापुर, सुल्तानपुर। अयोध्या की तरफ़ से तेज रफ्तार आ रही बाइक के सामने अचानक से कुत्ता आने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हाइसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम लगभग साढ़े सात बजे अयोध्या से हलियापुर की तरफ आ रही तेज रफ्तार बाइक के सामने रमेश नगर में अचानक से एक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बाइक चालक ज्ञान चंद पुत्र रामदेव तथा अमरनाथ पुत्र सुकईराम तथा अरविंद पुत्र संतराम निवासी हलियापुर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा मेडिकल टेक्नीशियन विनोद कुमार तथा पायलट शिवशंकर के सहयोग से इलाज के लिए सौ शैय्या पिठला कुमार लाया गया। जहां ज्ञान चंद्र पुत्र रामद...