बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से युवक घायल, हालत गंभीर
उरई, जून 30 -- कोंच। संवाददाता कोंच में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी मोटरसाइकिल से कोंच से एट की ओर जा रहा था। अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और युवक सड़क पर गिर पड़ा।कस्बा कोंच के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी उस्मान 35 वर्ष मंगलवार सुबह करीब 8 बजे किसी निजी कार्य से मोटरसाइकिल से एट जा रहे थे। जैसे ही वह एट रोड पर अंडा क्षेत्र के पास पहुंचे, तभी अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक की मदद की। लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.