मुरादाबाद, जून 7 -- उत्तराखंड से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे एक युवक की बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में युवक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाथूपुर निवासी कौशल कुमार पुत्र बलवंत सिंह शनिवार देर शाम उत्तराखंड स्थित एक फैक्ट्री से ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जब वह ठाकुरद्वारा-करनपुर मार्ग पर अब्दुल्लापुर लेदा के निकट पहुंचे, तभी अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में कौशल कुमार का बाइक से नियंत्रण छूट गया और युवक बाइक समेत सड़क किनारे पलट गई। जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी सहायता की और उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाय...