नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई बाइक लेने का प्लान है, तो कावासाकी आपके लिए तगड़ा ऑफर लेकर हाजिर है। यह ऑफर Kawasaki Ninja 300 पर दिया जा रहा है। इसमें बायर्स को हेल्मेट फ्री दिया जा रहा है। साथ ही कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में ही बाइक के ग्रे कलर स्कीम वेरिएंट की कीमत को 28 हजार रुपये का प्राइस कट दिया था। आइए डीटेल में जानते हैं कावासाकी की इस बाइक पर दी जा रही डील के बारे में।8888 रुपये की कीमत वाला हेल्मेट फ्री कावासाकी अपनी निंजा 300 के साथ Alex Lowes replica KYT TT Revo हेलमेट मुफ्त में देना शुरू कर दिया है। इसी महीने की शुरुआत में, कंपनी ने ग्रे कलर वाले मॉडल की कीमत में 28 हजार रुपये की कटौती की थी। इस नए ऑफर से मौजूदा स्टॉक में इंटरेस्टेड ग्राहकों के लिए ओवरऑल वैल्यू में और भी इजाफा हुआ है। 8888 रुपये की कीमत वाला यह रेप्लिका हेलमेट ...